धमतरी: रत्नाबांधा के किसानों ने प्रशासन से इच्छा मृत्यु की मांग की, खेत जाने के रास्ते में दीवार खड़ी करने से हैं परेशान
लाल बगीचा वार्ड निवासी किसान भास्कर मिश्रा व रत्नाबांधा के किसानों ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी के पीछे उनका खेती जमीन है। बताया कि पंचवटी कॉलोनी से होते हुए खेत आना-जाना करते हैं। लेकिन कॉलोनी के पूर्व अध्यक्ष द्वारा आने जाने के रास्ते में दीवार खड़ी कर दिया गया है। जिससे किसान अपने खेत में नहीं जा पा रहे हैं। कहा कि यह सालों से आने जाने का आम रास्ता था।