बख्तियारपुर: बख्तियारपुर पुलिस ने गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी को मधेपुरा से गिरफ्तार किया
बख्तियारपुर थानांतर्गत ममता होटल के पास फोरलेन पर बीते 27 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त माधोपुर निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में बाइक सवार बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरबाकर लौट रहे प्रतीक राज उर्फ सैना को गोली मार दी गई थी,जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी, तथा उसके साथ रहा दूसरा युवक