पिपरा: डेमा वार्ड नंबर 3 में भोला चंद्रवंशी के घर से देवी स्थान तक जनसहयोग से बनी सड़क, वर्षों की समस्या हुई दूर
Pipra, Palamu | Mar 31, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 3 डेमा में ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से मंगलवार के शाम 4:00 बजे वर्षों से वंचित सड़क समस्या का समाधान कर लिया गया। भोला चंद्रवंशी के घर से वीरेंद्र मेहता के घर होते हुए देवी स्थान तक जाने वाली सड़क लंबे समय से उपेक्षित थी, जिससे ग्रामीणों को पूजा पाठ एवं धार्मिक कार्य करने में आवागमन के समय काफी कठिनाइ होता था।