सांगोद: सांगोद में 5 दिवसीय न्हाण लोकोत्सव सम्पन्न, बादशाह की सवारी देखने उमड़ी लोगों की भीड़
Sangod, Kota | Mar 20, 2025 जिले के सांगोद कस्बे में गुरूवार को शाम 5 बजे राजसी संस्कृति को साकार करते निकली न्हाण खाड़ा अखाड़ा चौबे पाड़ा की बादशाह की सवारी के साथ सांगोद के पांच दिवसीय लोकोत्सव का समापन हुआ। बादशाह की सवारी देखने हर बार की तरह लोगों का सैलाब उमड़ा। सवारी के मार्ग गायत्री चौराहा से खाड़ा स्थल तक लोगों की भीड़ रही। सवारी मार्ग पर पैर रखने तक की जगह लोगों को नहीं मिली।