अशोक नगर: नेहरू पार्क परिसर में छात्राओं के लिए डिजिटल ई-लाइब्रेरी का नपा अध्यक्ष, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ
अशोकनगर। नगर पालिका परिषद द्वारा बुधवार को शाम 5 बजे नेहरू पार्क परिसर में विशेष रूप से छात्राओं के लिए तैयार की गई कन्या डिजिटल ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मानोरिया द्वारा किया गया। यह ई-लाइब्रेरी केवल छात्राओं के अध्ययन हेतु तैयार की गई है।