फतेहपुर: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में चैन स्नैचिंग कर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, एक फरार, तलाश जारी
फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव के जंगल में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। महिला से चैन स्नैचिंग कर भाग रहे तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे ने असलहा फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि एक बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।