सिराथू: कोरियो गांव में खेतों में लगी आग में तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद, फायर टीम नहीं पहुंची
सिराथू तहसील इलाके के कोरियो गांव में शुक्रवार की शाम खेतों में आग लग गई।गांव के रहने वाले धनपत पटेल के खेत में गेहूं की तैयार फसल मौजूद थी और तेजी से फैलती चली गई। गांव के लोगों ने बढ़ती आग को बुझाया लेकिन तब तक तीन बीघा फसल बर्बाद हो गई।मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम नहीं पहुंची थी।किसान का काफी नुकसान हो गया तहसील के लोगों को घटना की जानकारी दी गई है।