गुमला: 85 वर्षीय वृद्ध घर से लापता, पुत्र ने थाना में दर्ज करायी गुमशुदगी की शिकायत
Gumla, Gumla | Jun 6, 2026 शहर के विंध्याचल नगर निवासी 85 वर्षीय गन्दूर लोहरा शुक्रवार को घर से निकलने के बाद लापता हो गये हैं। मामले को लेकर उनके पुत्र प्रसाद लोहरा ने गुमला थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। गन्दूर लोहरा 5 जून को सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। जानकारी पर तत्काल गुमला थाना अथवा मोबाइल नंबर 8210689771पर सूचना दे।