छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का सप्तम सत्र सोमवार 14 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें।