ग्वालियर जोन आईजी अरविंद सक्सेना ने गुना कैंट थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अंकित सोनी और अधिकारी मौजूद रहे। 26 अक्टूबर को आईजी ने गुना एसपी की जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने प्रभावी कार्यवाही करने पर तारीफ की। माइक्रो बीट सिस्टम पर कहा, बीट मजबूत होगी पूरा सिस्टम मजबूत होगा। बीट में शामिल सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल को BNS का पूरा ज्ञान हो।