चौपारण: दनुआ घाटी में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे चालक
दनुआ घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, चालक बाल-बाल बचे चौपारण (हजारीबाग): एनएच-19 स्थित दनुआ घाटी में गुरुवार को ओवरटेक करने के दौरान दो मालवाहक ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हालांकि दोनों वाहनों को क्षति पहुंची। टक्कर के कारण कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में वाहनों को हटाकर सामान्य कराया गया।