नगरी: दुगली में दूधिया रोशनी में होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम
Nagri, Dhamtari | May 11, 2026 मिली जानकारी के अनुसार शहीद निर्मल नेताम की स्मृति में डायमंड क्रिकेट क्लब दुगली कौव्हाबाहरा के तत्वावधान में आठ दिवसीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल छत्तीसगढ़ पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 मई से होगा, जो 20 मई तक चलेगी। यह प्रतियोगिता दुधिया रोशनी में आयोजित की जाएगी।