☑️पुलिस स्मृति दिवस पर पीटीएस उमरिया में कार्यक्रम संपन्न
☑️पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पित कर अर्पित की श्रध्दांजलि
☑️पुलिस स्मृति दिवस कर्तव्य पारायणता, देश एवं समाज के लिए सब कुछ न्यौछावर करके देश की बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा करने के साथ हर कीमत पर की अस्मिता की रक्षा करना सिखाता है। उक्त आशय के उद्गार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने पीटीएस उमरिया में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए ।
☑️ उन्होने कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों की शाहादत को हमेशा याद रखा जाएगा । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्प, चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित की । इस अवसर पर शहीदो के परिवार जनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सहित शहीद के परिवार जनों ने शहीद शिवपाल कोल,शहीद सीताराम रघुवंशी एवं ओम प्रकाश भवेदी को फूल अर्पित कर उनके प्रति श्रध्दांजलि अर्पित की ।
@cmmadhyapradesh
@mohdept
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria
5 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026