गोपालगंज: जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें: डीएम पवन कुमार सिन्हा
जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। गैस उठाव एवं वितरण व्यवस्था को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में तेल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं