सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में 26 वर्षीय व्यक्ति अपने घर के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया. मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले छबीला यादव का पुत्र सनोज कुमार के रूप में हुई. मंगलवार अपराह्न 6 बजे सूरजगढ़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की. परिजन के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से बीमार था. उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं.