सांगानेर: जयपुर दुर्गापुरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, कमर से कटकर धड़ हुआ अलग, पुलिस पहुंची
जयपुर दुर्गापुरा रेलवे ट्रैक के पास आज एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। क्षत-विक्षत हालत में मिला शव का कमर से कटकर धड़ अलग हो चुका था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होना पता चला है। जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया- दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर शव मिला है