मंझनपुर: 10 दिन पहले कड़ा धाम से चोरी हुई बोलेरो बलिया में मिली, मंझनपुर में एसपी ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
कड़ा धाम से 10 दिन पहले चोरी बोलेरो बलिया में मिली। उसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बिहार के बक्सर में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। एसओजी एवं कड़ा धाम पुलिस ने मौके से तीन अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार भी किया है। प्रतापगढ़ निवासी सत्य प्रकाश पांडे 13 जुलाई को परिवार सहित अपनी बोलेरो गाड़ी से कड़ा धाम माता शीतला का दर्शन करने आए थे।