हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
टाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात्रि पुलिस ने एनडीआर नहर पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध 32 बोर देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ मुकिया (19) निवासी चक 28 एनडीआर के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।