सहावर: चीथरा के निकट सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय मासूम बच्ची की हुई मौत
जनपद कासगंज के अमापुर से सहावर पर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी,दरअसल नगला ताली गांव निवासी मासूम बच्ची डीजल लेने साइकिल से जा रही थी इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बच्ची को चीथरा निकट रौंद दिया जिससे बच्ची घटना स्थल पर ही मौत हो गयी घटना आज रविवार समय करीब एक बजे की बताई जा रही है।