सरधना: वलीदपुर गांव के पास अज्ञात कार ने टूरिस्ट बस से उतरकर सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
दौराला थाना क्षेत्र के दिल्ली दून हाईवे स्थित वलीदपुर गांव के निकट रविवार हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महाराष्ट्र निवासी महिला केरूबाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी ली। महिला टूरिस्ट बस से हरिद्वार दर्शन के लिए जा रही थी। जानकारी लेने पर सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मृतका की पहचान केरू बाई के रूप में हुई