बालोद: बालोद तहसीलदार की सूची में संशोधन, देवेंद्र नेताम की जगह संध्या नामदेव को मिली जिम्मेदारी, जिले की 32वीं तहसीलदार बनीं
Balod, Balod | Jul 3, 2026 जिला प्रशासन ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की तबादला सूची में संशोधन करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार संध्या नामदेव को बालोद तहसील की जिम्मेदारी सौंप दी। पहले जारी आदेश में डौंडी के तहसीलदार देवेंद्र नेताम को बालोद तहसीलदार बनाया गया था, लेकिन शाम को संशोधित सूची जारी कर वरिष्ठता के आधार पर संध्या नामदेव की पदस्थापना कर दी गई।