समस्तीपुर: शहर में सेज यूनिवर्सिटीज इंदौर-भोपाल के इन्फोर्मेशन सेंटर का उद्घाटन
समस्तीपुर: शहर के काशीपुर मोहल्ला में सेज यूनिवर्सिटीज इंदौर-भोपाल के इन्फोर्मेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि निजी कोचिंग संघ, समस्तीपुर के अध्यक्ष आरके सिंह, सेज ग्रुप के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अखिलेश उपाध्याय एवं समस्तीपुर एसआईसी के हेड गौरव शुभम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.