गभाना: हाईवे महरावल पुल के पास ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार
इंस्पेक्टर गभाना राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे इगलास के नगला मोहन निवासी धर्मेंद्र कार से बुलंदशहर की तरफ जा रहे थे। तभी गभाना क्षेत्र में हाईवे पर महरावल पुल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गनीमत रही कि हादसे में कार सवारों को कोई चोट नहीं आई।