अमानगंज: हिनौती में सुबह से जारी रेस्क्यू अभियान, दोपहर 3 बजे तक तेंदुए को नहीं बचाया जा सका
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र से एक ऐसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आज रविवार हिनौती में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय तेंदुए ने रिहायशी इलाके में दस्तक दे दी। आमतौर पर तेंदुए को देखते ही लोग जान बचाकर भागते हैं, लेकिन हिनौती के युवाओं ने साहस की नई मिसाल पेश की।