राठ: औंडेरा गांव के निवासी युवक ने जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर ज्वैलरी व रुपये चोरी करने का आरोप लगाया
Rath, Hamirpur | Jun 9, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव का निवासी एक मजदूर युवक दिल्ली से कमाकर वापस लौटते समय रास्ते में जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों का शिकार हो गया। युवक का आरोप है कि जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी सोने की अंगूठी और गले में पहनी हुई सोने की चेन के अलावा उसकी पत्नी के जेवरात सहित उसका पर्स भी चोरी करके ले गए।