गौंची: सेक्टर 11 जजपा नेता साहित डेढ़ दर्जन महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन विधायक नरेंद्र गुप्ता ने किया स्वागत
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में जजपा नेता सहित डेढ़ दर्जन महिलाओं ने भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी, सिही मंडलाध्यक्ष नीरज वह अन्य लोग मौजूद रहे l