मोहनपुर: मोहनपुर के तीर नगर के समीप पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारा धक्का, सदर अस्पताल में किया गया इलाज
मोहनपुर के तीर नगर के समीप शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया जिसमें वह घायल हो गया उसका इलाज सदर अस्पताल देवघर में किया गया। बसबुटिया गांव निवासी अंकु मलिक ने घटना को लेकर बताया कि वह घोरमारा से कम करो घर वापस जा रहा था उसी क्रम में अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का दे दिया।