गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली निवासी कौशल किशोर निगम का गीडा सेक्टर 13 में श्री कान्हा इंटरप्राइजेज नामक प्रतिष्ठान है, जहां पीतल की टोंटी समेत अन्य प्लंबिंग आइटम का निर्माण होता है। तैयार माल को गोदाम में रखा जाता था। निगम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोरों ने गोदाम में सुरंग बनाकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया।