सदर: धोखाधड़ी के शिकार लोगों के पैसे वापस, धूमनगंज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Sadar, Allahabad | Apr 8, 2026
धूमनगंज पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार दो पीड़ितों के 1,93,491/- रुपये वापस कराए हैं। आवेदक अविनाश चन्द्र गुप्ता और संजीव कुमार राडनी के खातों से धोखाधड़ी से निकाले गए पैसे साइबर हेल्प डेस्क थाना धूमनगंज पुलिस ने वापस करवाए। अपनी धनराशि वापस पाकर आवेदकों ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।