धमतरी: जनपद पंचायत कार्यालय में सुप्रजा के तहत विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में आयुष विभाग, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज सुप्रजा के तहत विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय में किया गया।प्रशिक्षण में कुल 431 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया।