विदिशा नगर: भीषण आग में झुलसीं 4 गायें, ग्रामीणों ने 5 को बचाया
हरिपुरा खिरिया जागीर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच एक टपरे में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के समय वहां 9 गाय बंधी हुई थीं, जो इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद 5 गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, 4 गायें बुरी तरह झुलस गई