महागामा: केचुआ चौक मुख्य मार्ग स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने छोटी कंटेनर अनियंत्रित होकर नाली में फसी कोई हताहत नहीं।
केचुआ चौक मुख्य मार्ग स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने छोटी कंटेनर अनियंत्रित होकर नाली में फस गई। यह तो गरीमत रही की गाड़ी नहीं पलटी नहीं तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। गाड़ी फंसने के कारण मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसके कारण वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।