डोमचांच: डोमचांच में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, उपचालक ने बताई पूरी घटना
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगडो स्थित जसवा फ्यूल्स पेट्रोल पंप के समीप पेड़ से गमछे के सहारे लटका युवक का शव मिलने के मामले में ट्रक के उपचालक पंकज मंडल ने कई अहम जानकारी गुरुवार को 8 बजे दी है। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के कोबर निवासी नितेश यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।