आजमगढ़ जनपद के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार एवं नोडल अधिकारी के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सोमवार को एएचटी और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया । अधिकारियों की टीम होटलों, ढाबों, दुकानों पर पहुंची । जिससे हड़कंप की स्थिति मची रही । वही इस अभियान में 10 बाल श्रमिक कार्यरत पाए गए जिन्हें मुक्त कराया गया ।