बांधवगढ़: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए उमरिया जिले में खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खनि अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी के निर्देशन में सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।कोतवाली में ट्रेक्टर अभीरक्षा में रखा गया