मऊरानीपुर: पहली ही आंधी में लाखों का प्रवेश द्वार जमींदोज, मऊरानीपुर क्षेत्र में विकास के दावों की खुली पोल
झांसी के मऊरानीपुर में भद्रकाली शक्ति पीठ का प्रवेश द्वार हल्की आंधी में ही गिर गया। यह गेट विधान परिषद निधि से कुछ महीने पहले ही बनाया गया था। घटना रात में होने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। अब पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।