धनबाद में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के दीक्षा महिला मंडल ने कोयला भवन में सामूहिक विवाह कराया। 10 नव जोड़ों का पूरे रीति-रिवाज से विवाह हुआ। सीएमडी मनोज अग्रवाल व अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल सहित अधिकारी बाराती बन शामिल हुए। नवदंपतियों को उपहार व आजीवन मेडिकल सुविधा देने की घोषणा की गई।