रामगढ़: नौगावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 वर्षीय युवक को दो अवैध देशी कट्टे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | Jul 1, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगावां थाना पुलिस ने मंगलवार अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो अवैध देशी कट्टों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 312 व 315 बोर के दो देशी कट्टे, 312 बोर के पांच खाली कारतूस तथा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बुधवार को सुबह 11 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।