विंध्याचल मंदिर में राष्ट्र कल्याण के लिए महायज्ञ
मिर्जापुर। विंध्याचल धाम स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्र कल्याण, शांति एवं विकसित भारत की सिद्धि के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया।
महायज्ञ में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विधि-विधान से आहुति दी। इस दौरान देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।
#मिर्जापुर #विंध्याचल #मां_विंध्यवासिनी #विंध्यवासिनी_धाम #सेवा_संकल्प_अभियान #महायज्ञ #राष्ट्र_कल्याण #शांति #विकसित_भारत #रत्नाकर_मिश्र #राजेश_प्रकाश #पवन_कुमार_गंगवार #अविनाश_सिंह #TodayMirzapurNews