बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी में अकीदत के साथ अदा की गई जुमा अलविदा की नमाज, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
Budaun, Budaun | Mar 13, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी में शुक्रवार दो बजे के आसपास माहे रमजान के आखिरी शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। कस्बे की जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।