मऊरानीपुर: भदरवारा में बेखौफ जुए की फड़ का वीडियो वायरल, हार-जीत की बाजी में उजड़ रहे परिवार, पुलिस जांच में जुटी
झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदरवारा में कथित रूप से संचालित हो रही जुए की फड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे वायरल हुए वीडियो में हार-जीत की बाजी लगाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार गांव के कुछ लोग लंबे समय से यह खेल संचालित कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई