गोगरी: तीन माह से मानदेय न मिलने पर गोगरी के सफाई कर्मी हड़ताल पर, शहर में कचरे का अंबार
गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के सफाई कर्मी पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित हैं। अपनी मांगों को लेकर वे पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे पूरे शहर में कचरे का अंबार लग गया है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया।