रीवा रोड पर कारगिल ढाबा के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, पति-पत्नी और बच्चा घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सतना से पति,पत्नी बच्चे के साथ बाइक से वापस रीवा करहिया जा रहा था । रीवा रोड के कारगिल ढाबा के पास पहुंचते ही सामने चल रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से बाइक भिड़ गई । एक्सीडेंट मे बाइक सवार श्रीधर मांझी पत्नी यशोदा माझी व पुत्र सूरज माझी गंभीर घायल हो गया । एंबुलेंस से घायलो को मंगलवार रात 1030 बजे जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है ।