हज़ारीबाग: सदर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, अब तक 13 यूनिट रक्त संग्रहित
हजारीबाग: सदर अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अब तक 13 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों ने सभी स्वस्थ नागरिकों से आगे आकर रक्तदान करने और इस नेक कार्य में सहयोग देने की अपील की।