हथुआ प्रखंड के जैनन गांव में चल रहे महारूद्र महायज्ञ के आठवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। देर शाम श्रद्धालुओं ने महाराज के प्रवचन का रसपान किया। प्रवचन में धर्म, कर्म और समाज में सद्भाव के महत्व पर प्रकाश डाला.