हुज़ूर: सर्वधर्म कॉलोनी से एक बुजुर्ग दंपति ने बहु पर मारपीट और प्रताड़ना के लगाए गंभीर आरोप
Huzur, Bhopal | Jul 1, 2026 भोपाल की सर्वधर्म कॉलोनी से एक बुजुर्ग दंपति की दर्दभरी कहानी सामने आई है। कोलार के सी-सेक्टर निवासी अनिल सक्सेना और उनकी पत्नी सुधा सक्सेना ने प्रेसवार्ता कर अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दंपति का कहना है कि बहू ने उन्हें उनके ही दो मंजिला मकान में रहने के लिए सिर्फ एक कमरा दे रखा है, जबकि बहू के माता-पिता पिछले 3 वर्षों से पूरे घर में रह रहे हैं|