बड़ौनी पुलिस ने जिला न्यायालय से फरार 02 वारण्टियो को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के द्वारा दोनों वारंटियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया। गुरुवार शाम 04 बजे बड़ोनी पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि एसपी सूरज कुमार वर्मा व बड़ोनी SDOPविनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।