धनौरा: गजरौला गांव फौंदापुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
रविवार को लगभग 2:00 बजे अफजलपुर लूट निवासी अमित कुमार अपनी बाइक लेकर गजरौला किसी काम से आ रहा था। जैसे ही वह गांव फौंदापुर के पास बाइक लेकर पहुंचा तो तेज गति के साथ आए किसी अज्ञात वाहन ने अमित की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से अमित बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हुई घायल अमित को निजी वाहन की मदद से गजरौला सीएचसी में भर्ती कराय।