गुण्डरदेही: बारिश से गुण्डरदेही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मैदान दलदल में तब्दील, विद्यार्थियों को हो रही भारी परेशानी
लगातार हो रही बारिश के कारण गुण्डरदेही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर का मैदान पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है। मैदान में पानी भर जाने और कीचड़ फैल जाने से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में जगह-जगह पानी जमा होने से छात्र-छात्राओं को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई विद्यार्थियों के जूते और कपड़े गंदे हो रहे हैं, वहीं फिसलकर चोट लगने का भी खतरा बना हुआ है। अभिभावकों ने भी विद्यालय परिसर की स्थिति पर चिंता जताते हुए जल्द समाधान की मांग की है।