नरेला: दिल्ली के पूठ खुर्द में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल टीम और पुलिस ने छापा मारा
दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में बवाना पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने एक मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर के पर्ची के प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स की बिक्री के आरोप में कार्रवाई की है। इस छापेमारी में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं बरामद होने की जानकारी मिली है।